बच्चो के लिए बाल गीत "आओ बच्चो खेलें खेल."
खेल खेलें आओ बच्चो खेलें खेल एक बनायें ऐसी रेल जिसका ईंजन अपना भारत बाकी देश डब्बों का मेल आओ बच्चो खेलें खेल ऐसी पटरी सरपट दोड़े नदी खेत गाँव पीछे छोड़े निकली पाने मंजिल को वो छुक छुक धड-धड का ये मेल आओ बच्चो खेलें खेल........................ दुनिया वालों जानलो अब हिन्द को पहचान लो अब एक नंबर पर अपना भारत बाकि देश करें रेलम पेल आओ बच्चो खेलें खेल.......................... दोस्ती में हमसा ना संगी त्यौहार मनाते रंग बिरंगी एक जुटता का ये समागम दुनिया में हमसा ना मेल आओ बच्चो खेलें खेल....................